फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   million worth of gravel and asphalt washed off roads

Fatehpur News: सड़कों से बह गई 60 लाख की गिट्टी व डामर

Wed, 23 Jul 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
million worth of gravel and asphalt washed off roads
फतेहपुर। बारिश में नगर पालिका की 60 लाख कीमत की सड़कें बह गईं। नगर पालिका ने दिसंबर माह में शहर की 12 सड़कों की मरम्मत कराई थी। बारिश में इन सड़कों पर दोबारा गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। बारिश के बाद दोबारा गड्ढामुक्त सड़क का अभियान चलाया जाएगा। करीब 70 लाख रुपये खर्च कर फिर से सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


शहर की जलनिकासी व्यवस्था सड़कों की दुश्मन बनी है। नाले ऊपर और सड़कों के नीचे होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे सड़कों पर पैचिंग भी नहीं रुक पाती है और डामर भी बह जाता है। जिससे सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं। हर साल बारिश बाद सड़कों की मरम्मत में नगर पालिका को मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन


बारिश के बाद वीआईपी रोड पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। पटेलनगर चौराहे से शादीपुर रोड, शादीपुर चौराहे से क्राॅसिंग रोड, नई तहसील से अस्ती रोड, तांबेश्वर के नंदी चौराहे से महाराजा अग्रसेन चौराहा मार्ग, तांबेश्वर मंदिर से गड़रियनपुरवा मार्ग, बुलेट चौराहे से डाकबंगला रोड पर गड्ढों की भरमार हैं। इनके अलावा राधानगर चौराहे के पहले सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed