फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man died with current in fatepur

घरों में दौड़ा करंट सफाईकर्मी की मौत, घर आकर दरवाजे में शर्ट टांगते में हुआ हादसा

Thu, 18 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
man died with current in fatepur
जिला अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में गुरुवार रात कई घरों में करंट दौड़ गया। दरवाजे पर शर्ट टांग रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीरनपुर मोहल्ले के रज्जन का बेटा जयकिशन (20) संविदा पर सफाई कर्मी था। वह रात करीब आठ बजे घर पहुंचा था। कमरे के दरवाजे पर शर्ट टांगने लगा। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद फर्श पर गिर गया। उसके गिरने की आवाज पर परिजन दौड़कर पहुंचे। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में सांसें थम गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मोहल्ले के लोगों की भीड़ पहुंच गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर शाम को बदला गया है। रात को आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ले के कई घरों में करंट दौड़ गया। करंट दौड़ने की झनझनाहट कई लोगों ने महसूस की। बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed