{"_id":"528b5739c575a47b50076b83abab1d68","slug":"making-swine-flu-panic-sick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की दहशत बना रही बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू की दहशत बना रही बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की दहशत बीमार बना रही है। जरा सी सर्दी खांसी हुई नहीं कि लोग स्वास्थ्य जांच के लिए डाक्टरों के यहां पहुंच रहे हैं। सरकारी डॉक्टर की सलाह के साथ ही मरीज और उनके तीमारदार तक पैथालाजी जांच के लिए अनुरोध कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यही है कि इन जांचों में कम से कम बीस फीसदी जांचें कोरी निकल रही है।
विज्ञापन
करीब पखवारे भर से स्वाइन फ्लू के चलते समाज में भय की स्थिति नजर आ रही है। अस्पताल पहुंचने वाला हरेक बीमार खुद को स्वाइन फ्लू से जकड़ा मान कर चल रहा है।
विज्ञापन
यही वजह है कि डॉक्टरोें के चैंबरों में ‘कहीं मुझे स्वाइन फ्लू तो नहीं हो गया’ खूब सुनने को मिल रहा है। लोग सर्दी जुकाम को स्वाइन फ्लू समझ करके दहशत के साए में घिर रहे हैं
विज्ञापन
इससे प्राइवेट पैथालाजी में लंबी लाइनें लग रहीं हैं। डर दहशत के नाम पर कराई जाने वाली ज्यादातर जांचों में कुछ भी नहीं निकल रहा है।
शुक्रवार को सदर अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़ में हर चौथा-पांचवा शख्स जांच कराने के लिए पैथालाजी की ओर बढ़ता नजर आया। तमाम रोगी और उनके तीमारदार ऐसे थे जो खुद जांच कराने की बात डॉक्टर से करते सुने गए। इस दिन यहां पर तीन सौ से ज्यादा जांचें हुईं। इनमें से 20 फीसदी जांचों में किसी बीमारी के लक्षण उभर कर सामने नहीं आ सके। देखा जाए तो बिना बीमार हो रही जांचों का यह ग्राफ सप्ताह भर से दिखाई दे रहा है। उधर, सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा कहते हैं कि स्वाइन फ्लू के मद्देनजर खास ऐहितयात बरते जा रहे हैं। पैथालाजी विभाग को एलर्ट कर दिया गया है। ताकि जांच के लिए आने वाले लोगों को भटकना नहीं पड़े।