फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ministry of Home Affairs took cognizance of Shuats case, gave instructions for investigation and action

Fatehpur: शुआट्स मामले का गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान, जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश

Wed, 01 Feb 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2023 11:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सामूहिक धर्मांतरण के मामले का गृह मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया है। बता दें कि पूर्व डायरेक्टर की शिकायत पर प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया था। इस पर मंत्रालय ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Ministry of Home Affairs took cognizance of Shuats case, gave instructions for investigation and action
स्वतंत्र गवाह आईजेक फ्रैंक और दिनेश शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में सामूहिक धर्मांतरण के मामले में शुआट्स के लाल परिवार के कारनामे शासन तक पहुंच रहे हैं। गृह मंत्रालय ने शिकायत को संज्ञान में लेकर प्रमुख सचिव को जांच और कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है।  मामले में गवाहों ने सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन

उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास नहीं कर रही है। सामूहिक धर्मांतरण के मामले में स्वतंत्र गवाह और शुुआट्स के पूर्व डायरेक्टर बोर्ड मेंबर डॉ. आईजेक फ्रेंक ने प्रयागराज नैनी स्थित शुआट्स के वाइस संचालर आरबी लाल समेत अन्य परिवारीजनों के खिलाफ 18 जनवरी को गृहमंत्रालय में शिकायत की थी।
विज्ञापन

सूचना अधिकार अधिनियम के तहत विश्वविद्यालय में 77 पदों पर अनियमित तरीके से की गई भर्ती, धर्मांतरण, विदेशों से फंडिंग, एक्सिस बैंक से 24 करोड़ का घोटाला और शुआट्स के पदों पर गलत तैनाती के दौरान सरकारी से ली गई तनख्वाह की रिकीवरी के साक्ष्य भेजकर कार्रवाई की जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आईजेक फ्रेंक ने बताया कि प्रकरण में गृह मंत्रालय ने शासन के प्रमुख सचिव को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसकी प्रतिलिपि डॉ. आईजेक को भेजी है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को भी आदेश की एक प्रति सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

उधर, स्वतंत्र गवाह पूर्व शुआट्स छात्र दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रकरण की जांच में एसटीएफ ने सारे साक्ष्य प्रयागराज पुलिस को शुआट्स के खिलाफ दिए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उनकी गिरफ्तारी भी नहीं की जा रही है। उन्होंने भी सुरक्षा की मांग की है।

हफ्ते के एक दिन वीसी का पादरी रूप
शुआट्स में संचालित यीशु दरबार में एक दिन वाइस चांसलर आरबी लाल चंगाई सभा करता था। इसके कई वीडियो सामने आए हैं। प्रतिष्ठित संस्थान का वाइस चांसलर एक दिन खुद को यीशु का भेजा बंदा बताता। उस दिन लोगों को झाड़ फूंक, धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था।

वीसी की अग्रिम जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई
सदर कोतवाली में 20 जनवरी को शुआट्स के वाइस चांसलर आर बी लाल समेत 10 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगज निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने कराया है।

इसी मुकदमे में वीसी की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका और एफआईअर रद की याचिका दाखिल की गई थी। अग्रिम जमानत पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। वादी की अधिवक्ता कमला सिंह ने बताया कि याची की ओर से कोर्ट में कोई प्रस्तुत नहीं हुआ। इसी वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed