फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Labourer dies during faith healing ritual; commotion ensues for six hours.

Fatehpur News: झाड़फूंक के दौरान मजदूर की मौत, छह घंटे चला हंगामा

Mon, 14 Sep 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies during faith healing ritual; commotion ensues for six hours.
फोटो-17-खागा के कुमड़ा गांव में परिजनों से बातचीत करती राज्य मंत्री कृष्णा पासवान। संवाद
खागा। कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में शनिवार रात झाड़फूंक के दौरान मजदूर की मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने तांत्रिक की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। परिजन और ग्रामीणों ने शव उठाने का विरोध करते हुए करीब छह घंटे हंगामा किया। दोपहर करीब 12 बजे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान के गांव पहुंचने पर परिजन माने। पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उमरा गांव निवासी रामचंद्र पासवान मजदूरी (40) करते थे। शनिवार दोपहर उनकी तबीयत खराब हुई। परिजन ने बताया कि उन्होंने छीमी गांव निवासी तांत्रिक सर्वेश सोनी से संपर्क किया। सर्वेश ने रामचंद्र को ठीक करने का भरोसा देकर दोपहर करीब तीन बजे घर में झाड़फूंक शुरू की। रात में झाड़फूंक के बाद वह चला गया।
विज्ञापन

आधी रात के बाद रामचंद्र की हालत बिगड़ी तो सर्वेश को दोबारा बुलाया गया। वह सुबह करीब छह बजे तक झाड़फूंक करता रहा। इसके बाद रामचंद्र की मौत हो गई। घटना से पत्नी संगीता पासवान, बेटी राधिका और पुत्र हिमांशु व प्रियांशु का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सर्वेश दिमाग की नस फटने की बात कहते हुए वहां से जाने लगा। घर के बाहर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। नाराज परिजन और ग्रामीणों ने रामचंद्र के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस शव उठाने का प्रयास करती रही, लेकिन ग्रामीण विरोध करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान गांव पहुंचीं और परिजन को समझाकर आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी व व्यक्ति की जानकर जान खतरे में डालने से मौत होने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।



जहरीले कीड़े के काटने की आशंका
शनिवार को जंगल से लौटने के बाद रामचंद्र की हालत अचानक बिगड़ी थी। राज्यमंत्री और पुलिस को आशंका है कि जंगल में किसी जहरीले कीड़े के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ी हो सकती है।

बीमार होने पर ओझा या तांत्रिक से दूर रहें
- बीमारियों का इलाज सिर्फ डॉक्टरों और सही दवाओं से ही संभव है।
- ओझा और तांत्रिक के पास कतई न जाएं।
- तांत्रिक के चक्कर में इलाज या डॉक्टर की दवाइयां बंद न करें।
- तंत्र-मंत्र में समय गंवाने से बीमारी शरीर में फैल सकती है।
- शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने से बचें।

फोटो-17-खागा के कुमड़ा गांव में परिजनों से बातचीत करती राज्य मंत्री कृष्णा पासवान। संवाद

फोटो-17-खागा के कुमड़ा गांव में परिजनों से बातचीत करती राज्य मंत्री कृष्णा पासवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed