फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   GST team raids paan masala warehouse; returns after finding it locked.

Fatehpur News: अखाड़ों में चांदी की गदा के लिए पहलवानों ने दिखाए दांव

Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
GST team raids paan masala warehouse; returns after finding it locked.
फोटो-34-किशनपुर के गुरुवल गांव में दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद
अल्लीपुर/अमौली/किशनपुर। जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित दंगलों में पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कहीं चांदी की गदा के लिए पहलवानों ने ताकत आजमाई तो कहीं महिला पहलवानों के मुकाबले ने लोगों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन

कोराईं में श्यामजी झांसी ने बाबा लाडी को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। उन्हें चांदी की गदा के साथ 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने एक से बढ़कर एक मुकाबले किए।
विज्ञापन

फैजल गनी और श्रीराम पहलवान के बीच हुई कुश्ती में श्रीराम विजेता रहे। श्यामजी झांसी और आशीष भिंड के साथ आए पहलवानों ने भी कई मुकाबलों में दमखम दिखाया। दोपहर दो बजे शुरू हुए दंगल में छोटी-बड़ी कुल 40 जोड़ी कुश्तियां हुईं। दंगल का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन राम भवन मिश्रा ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कोराईं दीपेंद्र पटेल, बसपा नेता अनिल तिवारी, वीरेंद्र पटेल, रंजीत पटेल, धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, शिवांशु सिंह पटेल और पुष्पेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


वहीं अमौली के चांदपुर में विराट दंगल समिति की ओर से आयोजित दंगल में कई प्रांतों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। कौशाम्बी के रामकिशन ने दिल्ली के अजय को पराजित कर चांदी की गदा अपने नाम की और दंगल विजेता का खिताब हासिल किया। अन्य मुकाबलों में जम्मू के जावेद ने बंगाल के शैतान सिंह, अयोध्या के बाबा ने गाजीपुर के राहुल, दिल्ली के बबलू ने हाथरस के रमन और हरियाणा के रामबरन ने दिल्ली के संदीप को हराया। दंगल की 11 कुश्तियों में पहलवानों के बीच बराबरी की टक्कर रही। इससे हार-जीत का फैसला नहीं हो सका।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से युवाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा और पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
संचालन धर्मेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह तोमर, अवधेश मिश्रा, रेखा मिश्रा, अजय पटेल, संतोष गुप्ता और अरुण तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उधर किशनपुर के गुरुवल गांव के मजरा जालंधरपुर में हरियाली तीज पर दंगल और मेले का आयोजन हुआ। दूर-दराज से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने दमदार दांवपेच दिखाए। सबसे रोमांचक मुकाबला अयोध्या की ज्योति और तान्या के बीच हुआ। दोनों महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। तान्या ने ज्योति को पटकनी देकर जीत दर्ज की। उन्हें 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दंगल का शुभारंभ चंद्रमोहन निषाद ने किया। पहली कुश्ती चंद्रशेखर और कल्लू के बीच हुई। इसमें कल्लू विजेता रहे। दूसरी महिला कुश्ती गुड़गांव की जानवी और झांसी की खुशी के बीच हुई, जिसमें जानवी ने जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में भी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहाड़पुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता गोपी निषाद, गोरेलाल, अमरनाथ निषाद, रोहित निषाद, दयाशंकर निषाद, विनय निषाद समेत बड़ी संख्या में दंगल प्रेमी मौजूद रहे।

फोटो-34-किशनपुर के गुरुवल गांव में दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-34-किशनपुर के गुरुवल गांव में दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-34-किशनपुर के गुरुवल गांव में दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-34-किशनपुर के गुरुवल गांव में दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-34-किशनपुर के गुरुवल गांव में दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-34-किशनपुर के गुरुवल गांव में दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed