{"_id":"6aa8491b3ed872c25a08074c","slug":"road-worth-896-crore-caves-in-within-five-months-makeshift-warning-sign-created-using-a-bush-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162431-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पांच महीने में धंसी 89.6 करोड़ की सड़क, झाड़ी लगा बनाया संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पांच महीने में धंसी 89.6 करोड़ की सड़क, झाड़ी लगा बनाया संकेतक
विज्ञापन
फोटो-07-गाजीपुर विजयीपुर मार्ग कंधिया के पास धंसी। संवाद
असोथर। कंधिया गांव के सामने रविवार को गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग धंस गया। करीब पांच महीने पहले 89.6 करोड़ से बनकर तैयार हुई सड़क के धंसने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। धंसे हिस्से के पास विभाग की ओर से अब तक कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। ऐसे में राहगीरों ने झाड़ी लगाकर अस्थायी संकेतक बना दिया है।
करीब 35 किलोमीटर लंबे गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 89.6 करोड़ खर्च हुए हैं। सड़क का निर्माण 31 मार्च को पूरा हुआ था। निर्माण पूरा होने के महज पांच महीने के भीतर सड़क धंसने पर ग्रामीणों ने इस्तेमाल की गई सामग्री, मिट्टी की भराई और सड़क की मजबूती की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि धंसे हिस्से की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान सड़क और धंस सकती है। इससे राहगीरों के साथ हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके शील ने बताया कि गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग धंसने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित ठेकेदार को सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएंगे।