फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patriotic tunes to resonate alongside academics in 20 PM SHRI schools.

Fatehpur News: 20 पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ाई संग गूंजेंगे देशभक्ति के सुर

Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Patriotic tunes to resonate alongside academics in 20 PM SHRI schools.
फतेहपुर। जिले के 20 पीएम श्री विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय भावना विकसित करने के लिए स्कूल बैंड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के खाते में 50 हजार रुपये भेजे गए हैं। इस धनराशि से बैंड के वाद्य यंत्र, यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

पीएम श्री योजना के तहत चयनित उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में बैंड गतिविधियों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को संगीत एवं प्रदर्शन कला से जोड़ने के साथ उनमें अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व के गुण विकसित करना है। बैंड के माध्यम से छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न विद्यालयी गतिविधियों में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में तैयार किए जाने वाले बैंड का इस्तेमाल प्रार्थना सभा, राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, मार्च पास्ट और खेलकूद आयोजनों में किया जाएगा। प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीतों के साथ लोक धुनों को भी शामिल किया जाएगा। प्रत्येक प्रस्तुति करीब 10 से 15 मिनट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर इच्छुक छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें बैंड संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अलग बैंड यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक गतिविधि का मकसद विद्यार्थियों में देशभक्ति और एकता की भावना मजबूत करने के साथ शिक्षा को अधिक समग्र और आनंददायी बनाना है।

डीसी प्रशिक्षण अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बैंड सामग्री और यूनिफॉर्म की खरीद के लिए स्वीकृत धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दी गई है। एसएमसी के माध्यम से नियमानुसार खरीद होगी। प्रधानाध्यापक स्तर पर बैंड उपकरणों की उपलब्धता और गुणवत्ता का सत्यापन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed