{"_id":"6455096e477ea8ebb701013b","slug":"kishanpur-a-close-fight-between-the-sp-bjp-for-the-post-of-president-fatehpur-news-c-12-1-217695-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर: अध्यक्ष पद पर सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर: अध्यक्ष पद पर सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर
Fri, 05 May 2023 07:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 05 May 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
किशनपुर। प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है। 13 को मतों का पिटारा खुलने के बाद अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर पर होगा, यह तय हो जाएगा। मतदान के बाद अब राजनीतिक गणितज्ञ अपने-अपने प्रत्याशियों के एक-एक वोट की गणना करने में लगे हैं। वे वार्ड के मतदान की स्थिति को देखकर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
किशनपुर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं। लोगों में चर्चा है कि नया समीकरण नहीं बना तो चुनाव सपा और भाजपा के बीच ही होगा। मतदान के बाद शुक्रवार को लोग चाय व पान की दुकानों में हार-जीत की चर्चा में मशगूल रहे।
दिन भर समर्थक कहीं सपा की जीत का दावा करते दिखे और कहीं भाजपा के बढ़त की बातें होती रहीं। निर्दलीय भी अपना-अपना तर्क देकर जीत का दावा करने से पीछे नहीं हटे। भीतरघात की भी चर्चा रही।