फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewelry stolen by cutting the bag kept in the trunk of the bus

Fatehpur News: बस की डिकी में रखा बैग काटकर जेवर चोरी

Fri, 05 May 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 05 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen by cutting the bag kept in the trunk of the bus
खागा। महेवाघाट से खागा बस से आई एक महिला के बैग में रखे जेवरात चोरी हो गए। बैग बस के पीछे डिकी में था और उसमें ताला बंद था। दो दिन से खोजबीन में लगी महिला को जेवरात का पता नहीं लगा। उसने महेवाघाट और खागा कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के छतुवा का पुरवा मजरे सियाड़ी निवासी सोनी देवी पत्नी अनमोल कुमार तीन मई को अपने पिता सूरजभान के साथ राजापुर से महेवाघाट पहुंची। खागा आने के लिए प्राइवेट बस में बैठी थी। सोनी देवी के अनुसार बस के परिचालक ने बैग पीछे डिकी में रख दिया और ताला बंद कर दिया था। वह दोपहर को खागा पहुंची। बैग लेकर अपनी ससुराल पहुंची। बैग से कपड़े अन्य सामान निकाला। तभी स्टील के डिब्बे जेवरात गायब देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन

बैग में चेन लगे पॉकेट को अंदर से काटा गया था। सोनी देवी परिजनों के साथ खागा पहुंची और फिर महेवाघाट में बस चालक से मिली। बस का परिचालक गायब हो चुका था। सोनी देवी ने बताया कि उन्होंने बस चालक, मालिक से बातचीत की। परिचालक के बारे में जानकारी चाही तो सहयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शुक्रवार को खागा कोतवाली पहुंची और शिकायत कर जेवरात की खोजबीन कराने की मांग की। पुलिस बस नंबर के आधार पर जांच कर रही है। सोनी देवी ने बताया कि जेवरों में चांदी की छागल वजन करीब 250 ग्राम, आधा किलोग्राम की चांदी की हाफ पेटी, सात सोने की लॉकेट का माला, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी तोड़िया, एक जोड़ी बिछिया और उसके बच्चे के चांदी के जेवर थे। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed