फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Issue raised of illegal construction on enemy property, SDM gave instructions to stop

Fatehpur News: शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण का उठा मुद्दा, एसडीएम ने रोकने के दिए निर्देश

Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Issue raised of illegal construction on enemy property, SDM gave instructions to stop
कायमगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में भाजपा के नगर महामंत्री ने चिलौली ग्रामीण स्थित शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया। बताया कि राजस्व विभाग के अभिलेखों में भूखंड शत्रु संपत्ति होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं रुकवाया जा रहा है। मामला सामने आने पर एसडीएम ने तहसीलदार को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ। भाजपा के नगर महामंत्री वरुण गंगवार ने चिलौली ग्रामीण स्थित गाटा संख्या 866 के सभी दस्तावेज संलग्न कर शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि यह भूखंड शत्रु संपत्ति घोषित है। इसके बावजूद इस भूखंड पर दबंग भूमाफिया अवैध तरीके से निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव अहमदगंज निवासी उत्तम चतुर्वेदी ने कहा कि गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। कंपिल क्षेत्र के गांव बिलसड़ी निवासी देवदत्त ने कहा कि गांव में डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। गांव के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। नगरपालिका के आरआई अंशुमान शुक्ला ने कहा कि गांव लुधैया स्थित एमआरएफ सेंटर के डंपिंग ग्राउंड में एक ग्रामीण कब्जा नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कब्जेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान सीओ अरुण कुमार, तहसीलदार आलोक कटियार, बीडीओ गगनदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed