फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Irrigation department's district officer accused of taking 25 thousand bribe

Fatehpur News: सिंचाई विभाग के जिलेदार पर 25 हजार रिश्वत का आरोप

Tue, 20 May 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department's district officer accused of taking 25 thousand bribe
बकेवर। थानाक्षेत्र बकेवर में पेड़ काटने पर लेनदेन का मामला विभागीय खींचातान में उलझ गया। इस मामले में सिंचाई विभाग के जिलेदार पर 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। वहीं वन विभाग ने पेड़ काटने पर कार्रवाई कर दी है। हालांकि जिलेदार आरोपों को निराधार बता रहे हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव रसूलपुर बकेवर के नहर पटरी में सात हरे गूलर के पेड़ खड़े थे। उसे 6 मई को एक आरा मशीन संचालक राम प्रसाद कटवाकर आरा मशीन कारखाना ले आया। पेड़ कटने की सूचना पर बिंदकी तहसील के पारादान कोठी में तैनात सिंचाई विभाग के जिलेदार सुरेश सिंह ने काराखाना पहुंचकर लकड़ी बरामद की। उनकी नापजोख और नंबरिंग करके लिखापढ़ी की। वेद प्रकाश का आरोप है कि जिलेदार ने 25 हजार देने पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। उन्हें रुपये दिया गया। 13 दिनों तक सुरेश सिंह की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन दरोगा श्रुति कीर्ति ने उनके खिलाफ और ठेकेदार राम प्रसाद के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर मुकदमा पंजीकृत किया है। इस पर वेद प्रकाश ने बकेवर थाना में जिलेदार के विरुद्ध लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिलेदार सुरेश कुमार ने बताया कि मैंने किसी से कोई रुपये नहीं लिया है। सभी आरोप फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed