फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Infiltrators should be out, everyone should be identified...

Fatehpur News: बाहर हों घुसपैठिए, हो सब की पहचान...

Sun, 12 Oct 2025 04:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Infiltrators should be out, everyone should be identified...
फोटो-02-मुराइन टोला हनुमान मंदिर में कविता पाठ करते कवि। स्रोत आयोजक
फतेहपुर। शैलेंद्र साहित्य सरोवर की शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कवि केपी सिंह कछवाह ने पढ़ा, बाहर हों घुसपैठिए, हो सब की पहचान। जो वासी हैं देश के, करें वही मतदान।
विज्ञापन

कवि डाॅ. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा, मोदी जैसा नेता मिलता, युगों-युगों पश्चात। नदी-नाव संयोग बना है, बहुत दिनों के बाद। नवीन शुक्ल ने पढ़ा, क्या करें, कैसे खुद को संवारें नयन। सांत्वनाओं को कैसे पुकारें नयन।
विज्ञापन

कवि डॉ. शिव सागर साहू ने पढ़ा, गाजा संधि हो गई, मिला सुखद संतोष। खुशी अवनि तल में हुई, बंदूकें खामोश। राम अवतार गुप्त ने पढ़ा, जाओ गुरु की शरण, होगा निर्मल मन। खुले भीतरी नयन, होगा प्रभु दर्शन। गोविंद दुबे सुकवि ने पढ़ा कि कर्म का संदर्भ बन, तू धर्म के संचार पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा, करुणा की अविरल वृष्टि बनो, ममता की कोमल दृष्टि बनो। मेरे भारत के कर्णधार, तुम नव विधान, नव सृष्टि बनो। प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा, सौ बातों की एक बात है, जो घर-घर पहुंचाना है। साफ-सफाई रखो, अगर रोगों को दूर भगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed