फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Increasing crime, waiting for revelations

उपमुख्यमंत्री जी! संगीन वारदातों का कब होगा खुलासा

Sun, 11 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Increasing crime, waiting for revelations
फतेहपुर। जिले के कई संगीन वारदातों पर पुलिस खामोश है। अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चांदमारी चौकी क्षेत्र में पांच अगस्त की रात एक घर में घुसे बदमाशों ने दंपती समेत तीन लोगों को बेरहमी से पीटा था। उसके बाद एक किशोरी को उठा ले गए।
उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी।
सदर कोतवाली के राधानगर इलाके में एक जनवरी की रात शिक्षक बलबीर सिंह की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। करीब 17 लाख का बदमाश माल लूट ले गए।
परिवार के लोग प्रयागराज एडीजी के चक्कर काट चुके हैं। अभी तक कोई सुराग पुलिस ने नहीं लगा सकी है।
तीसरी वारदात हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है। बेराग ढ़ीवा के एक नहर पुलिया से छह माह पहले युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस मृतक की पहचान तक नहीं कर सकी।
इसी तरह मलवां थाना क्षेत्र के कोरोईं मोड़ के पास एक युवक की हत्याकर शव फेंका गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। सामूहिक धर्मपरिवर्तन के आरोपी फरार चल रहे हैं।
खालसा मोबाइल सेंटर से चोरी जैसे मामले भी ठंडे बस्ते में पड़े हैं।
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटनाओं पर लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed