फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in memory of Maharshi Yogi devotees celebrated GYAN YUG DIVAS

महर्षि योगी की याद में अनुयायियों ने ज्ञान युग दिवस मनाया

Sat, 24 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
in memory of Maharshi Yogi devotees celebrated GYAN YUG DIVAS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में महर्षि योगी की याद में शुक्रवार को ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट शिवकुमार एवं सदर विधायक विक्रम सिंह रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि टीवीएस कंपनी की ओर से किंकर विद्या धन स्कालरशिप शुरू की गई। केंद्रीय मंत्री ने स्कालरशिप की तीन मेधावी बच्चों को चेकें प्रदान की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य एके मिंश्र ने स्कूल की वार्षिक  आख्या प्रस्तुत करके उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंटरमीडिएट की शिवानी सिंह, जय तिवारी तथा हाईस्कूल की अभिवन मौर्या, आदर्श पांडेय, आदित्य कात्यायन, अमनदीप, अनामिका, अनिमेष, अंजली, आशुतोष, अवंतिका, दीपक फौजिया, गीतांजलि, ऋतु, सोनाली, वैष्णवी, रितिक, ईशिता, लाइबानूर, मयंक, कामरान, पारुल, प्रणव, प्रशंसा, प्रेरणा, राघव तिवारी, समृद्धि, शिओमजी, स्निग्धा, उत्कर्ष, विपुल को सम्मानिज किया गया।

इस मौके पर टीवीएस की ओर से शुरू की गई किंकर विद्याधन स्कालरशिप तीन मेधावी बच्चों को चेकें केंद्रीय मंत्री ने प्रदान की। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि महर्षि विद्या मंदिर का जिले में एक विशिष्ट स्थान है।

यहां पर छात्रों को वैदिक परंपरा के अनुसार शिक्षा एवं संस्कार दिया जाता है। सदर विधायक विक्रम सिंह ने बच्चों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। कालेज के प्रिंसिपल अतिथियों को शाल भेंटकर स्वागत किया।


इस मौके पर टीवीएस के मालिक प्रवीण सिंह, राजेश सिंह, मोहम्मद सोहेल, रजत मोहन, विकास अग्रवाल के अलावा कालेज का स्टाफ और बड़ी तादाद में अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed