{"_id":"12465d948789cb0ee1f4d806bc8d0b31","slug":"ht-line-killing-two-people-including-farmers-in-vulnerable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में किसान समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में किसान समेत दो लोगों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन मौत का सबब बन गई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एचटी की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। जहां धाता थाना क्षेत्र में चारे का ढेर लेकर जा रहे किसान की एचटी की चेपट में आकर मौत हो गई, वहीं हथगाम में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हथगाम थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम कर रहा मजदूर ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। आनन-फानन लोग उसे लेकर अस्पताल भागे।
पीएचसी में प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीरावस्था में डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष से सुलह-समझौते के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी बाबूलाल का पुत्र ओमप्रकाश (18) गांव में ही पूर्व प्रिंसिपल के निर्माणाधीन घर में कई दिनों से मजदूरी कर रहा था। वह दोपहर को छत पर सरिया सीधी कर रहा था।
विज्ञापन
तभी सरिया का एक सिरा गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे सरिया में उतरे करंट की चपेट में आकर चिपक गया। हादसा देखकर मजदूर और मकान मालिक दौड़कर मौके पर पहुंचे।
लाठी डंडे की सहायता से लोगों ने मजदूर को छुड़ाया। उसको गंभीर हालत में छिवलहा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजन शव को गांव वापस लेकर आ गए।
उन लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार दिया। एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं आई है।
तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, धाता में चौबीस घंटे से लापता किसान का शव जंगल में बुधवार शाम को ग्रामीणों की सूचना पर बरामद हुआ। लापता किसान की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई है।
थाना क्षेत्र के शुक्लपुर गांव निवासी निवासी गिरधारी (62) मंगलवार शाम को चारा काटने के लिए जंगल गया था। वह जंगल से घर वापस नहीं लौटा था।
परिजन उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। जंगल गए ग्रामीणों ने बुधवार शाम को वृद्ध किसान का शव झूलती हाईटेंशन लाइन के पास पड़ा देखा। लाइन के पास उसको मृत देखकर परिजनों को खबर दी। कयास लगाया गया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में चारे का बोझ लेकर गुजरते समय किसान आ गया होगा।