फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   House caught fire due to pipe leakage of gas cylinder in Fatehpur mother and two children died

दो मासूमों संग जिंदा जली मां: गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से लगी आग, मां को बचाने के चक्कर में बच्चे भी जले

Sun, 15 Oct 2023 09:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, बहुआ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Oct 2023 09:06 PM IST
सार

पति ने बताया कि नवरात्रि का प्रथम दिन उसका व्रत था। वह सुबह घर से काम पर चला गया था। गैस सिलिंडर पाइप में लीकेज होने की वजह से पत्नी को आग लग गई। दोनों बच्चे लगता है कि पत्नी को बचाने में झुलस गए।

विज्ञापन
House caught fire due to pipe leakage of gas cylinder in Fatehpur mother and two children died
खाना बनाते वक्त गैस लीकेज होने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फतेहपुर में रविवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से आग लग गई। हादसे में मां व दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों की कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। तीनों के शव शाम को गांव पहुंचे तो पूरा गांव गमगीन हो गया।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी उमेश विश्वकर्मा फर्नीचर का कारीगर है। वह सुबह बहुआ स्थित दुकान में काम पर गया था। उसकी पत्नी अल्का देवी (27) करीब साढ़े 10 बजे गैस चूल्हे में खाना पका रही थी। कमरे में ही बेटा गौरव कुमार (5) और बेटी परी (2) मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि नवरात्रि का प्रथम दिन उसका व्रत था। वह सुबह घर से काम पर चला गया था। गैस सिलिंडर पाइप में लीकेज होने की वजह से पत्नी को आग लग गई। दोनों बच्चे लगता है कि पत्नी को बचाने में झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

खबर मिलते ही मैं घर पहुंचा। घर से तीनों को जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने तीनों की हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर किया। कानपुर में इलाज दौरान तीनों की बारी-बारी से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed