फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Heat turns deadly, temperature reaches 41 degrees

Fatehpur News: गर्मी बनी जानलेवा, तापमान 41 डिग्री पहुंचा

Sat, 20 Jun 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Heat turns deadly, temperature reaches 41 degrees
फोटो-35-असोथर ​स्थित बड़ी नहर में दोपहर के समय नहाते बच्चे। संवाद
फतेहपुर। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ गर्मी जानलेवा हो गई है। चिलचिलाती धूप और उमस ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को गर्मी का असर सड़कों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा रहा और बाजार सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। सुबह 10 बजे के बाद गर्मी और उमस का असर तेजी से बढ़ गया। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम चार बजे तक हालात ऐसे ही बने रहे।
विज्ञापन


गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बार-बार बिजली जाने से घरों के भीतर रुकना भी कठिन हो गया। बिजली आपूर्ति ठप होते ही लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए। गर्मी का आलम यह रहा कि लोग घरों में दुबके रहे और सड़कें सूनी पड़ी रहीं। बाजारों में खरीदारों का टोटा रहा। दोपहर 12 बजते ही कचहरी और तहसील परिसर भी देखते ही देखते सूने पड़ गए।

फोटो-35-असोथर स्थित बड़ी नहर में दोपहर के समय नहाते बच्चे। संवाद

फोटो-35-असोथर स्थित बड़ी नहर में दोपहर के समय नहाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed