{"_id":"65f8904a35acd8ad8c002c54","slug":"hard-earned-money-was-taken-away-by-breaking-into-two-houses-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-112750-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो घरों में सेंध लगाकर ले गए गाढ़ी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो घरों में सेंध लगाकर ले गए गाढ़ी कमाई
Tue, 19 Mar 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-02- चोरों ने अलमारी तोड़ कर चुराए जेवर और रुपये। संवाद
वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर (दयालपुर) में चोरों ने वारदातों को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। कस्बे के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर (दयालपुर) में चोरों ने रात दो घरों में सेंध लगाई। घरवाले नींद में रहे और चोरों ने बक्सा, अलमारी के ताले तोड़कर नकदी व जेवर बैग में भरे और भाग निकले। इसके अलावा चारों ने तीन-चार दूसरे घरों में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दयालपुर निवासी रचना तिवारी ने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसके पति योगेश तिवारी अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। वह तीन बेटियों के साथ यहां रहती है। इसमें एक बेटी की शादी होने वाली है और घर में तैयारी चल रही है। बताया कि रविवार रात वह बेटियों के साथ छत पर सो रही थी। सोमवार सुबह वह नीचे आई तो मुख्य दरवाजे सहित अन्य दरवाजों का ताला टूटा पड़ा था।
वह स्टोर रूम में पहुंची तो लमारी का लॉकर टूटा था, जेवर और रुपये गायब थे। बताया कि चोर उनके घर से नकदी के साथ सोने का हार, चार पुरुष व दो लेडीज सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, चार जोड़ी पायल, चांदी के अन्य जेवरात ले गए। इसी तरह चोरों ने पड़ोस के रहने वाले संतू तिवारी के घर में सेंध लगाई और अन्दर प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
चोरों ने उनके घर से 15 हजार रुपये और एक सोने की झुमकी, एक सोने की जंजीर चोरी कर ली। संतू तिवारी के घर नगदी व जेवर एक बक्से में था, जिसे चोर अपने साथ ले गए। रचना तिवारी ने बताया कि चोरों ने प्रयागदत्त वाजपेयी, रामधनी साहू, रामभवन मौर्य व दो-तीन अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि गांव निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे पर सीसीटीवी लगा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो उसमें करीब छह चोर रात में सामान चोरी करने के बाद निकलते हुए दिखाई पड़े। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी में चोर सुबह 2:30 बजे वहां से निकलते दिखाई दिए हैं। इससे साफ है कि चोरों ने करीब डेढ़ घंटे तक वहां उत्पात मचा कर सात-आठ घरों का निशाना बनाया। लेकिन इस दौरान पुलिस को भनक नहीं लगी। जबकि पुलिस रात नौ बजे से सुबह पांच तक गश्त करने का दावा करती है। लेकिन इस घटना से साफ है कि पुलिस की गश्त में चूक हुई और लापरवाही बरती गई। जबकि चुनाव का माहौल चल रहा है और ऐसे में पुलिस की ऐसी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।