{"_id":"6678846f1757cff6a20cd869","slug":"half-built-toilets-exposing-odf-city-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-117071-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ओडीएफ शहर की पोल खोल रहे अधबने शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ओडीएफ शहर की पोल खोल रहे अधबने शौचालय
Mon, 24 Jun 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर को ओडीएफ का तमगा नगर पालिका के अभिलेखों तक ही सिमटा है। करोड़ों की धनराशि खर्च के बावजूद शहर की बड़ी आबादी घर के बाहर शौच जाने को मजबूर है। नगर पालिका घरों में शौचालय निर्माण के लिए आठ हजार प्रति लाभार्थी देकर भूल चुकी है। किसी लाभार्थी का सीवर टैंक बना है, तो किसी ने सिर्फ दीवारें खड़ी की हैं। ये शौचालय अब तक अधूरे हैं। नगर पालिका ने अब तक लाभार्थियों को टोकाटाकी तक करना मुनासिब नहीं समझा।
नगर पालिका का चयन अमृत योजना में वर्ष 2017 में हुआ था। योजना के तहत शहर को खुले में शौच जाने से मुक्त बनाने के लिए शौचालय विहीन घरों में आर्थिक मदद देकर शौचालयों का निर्माण कराने का प्रावधान हुआ था। इसके तहत नगर पालिका ने दो किस्तों में चार-चार हजार कुल आठ हजार की धनराशि 5150 लाभार्थियों को प्रदान की थी। इस धनराशि से किसी लाभार्थी ने सीवर टैंक बनाया, तो किसी ने दीवारें खड़ी की, लेकिन अभी तक सीटें नहीं बैठाई गई। परिणाम स्वरूप नगर पालिका के अभिलेखों में शहर ओडीएफ घोषित हो गया, लेकिन मौके पर शहर की बड़ी आबादी अभी भी खुले में शौच जा रही है।
.......................
फोटो-16-सपना के अधबने शौचालय में भरा कबाड़। संवाद
डीएम आवास के सपना ने नगर पालिका की आर्थिक मदद से शौचालय के नाम पर टैंक बना लिया है। अभी तक दीवार नहीं बनी। इसके ऊपर कबाड़ रखा है।
........................
फोटो-15-आरती का अधबना शौचालय। संवाद
शहर के सिविल लाइन निवासी आरती को दोनों किस्तें नगर पालिका दे चुकी है, लेकिन इससे लाभार्थी ने अभी तक सिर्फ टैंक का निर्माण कराया है। इसमें लोग शाम सुबह बैठकर दरबार लगाते हैं।
विज्ञापन
.......................
फोटो-18-मुन्नी
डीएम आवास के पीछे रहने वाली मुन्नी का कहना है कि रोज के कमाने और खाने वाले परिवार यहां रहते हैं। नगर पालिका ने जो धनराशि दी थी, उससे जितना निर्माण हो सकता था, वह कराया गया है। रुपयों की व्यवस्था होने पर शेष निर्माण होगा।
.............................
फोटो-17-सपना
डीएम आवास के पीछे रहने वाली सपना का कहना है कि अपनी मेहनत से गड्ढा खोदने के बाद आठ हजार से सिर्फ टैंक का निर्माण हो पाया है। पैसों की व्यवस्था होने पर शौचालय का निर्माण पूरा कराया जाएगा। अभी पूरा परिवार बाहर शौच के लिए जाता है।
............................
अमृत योजना के शौचालयों पर एक नजर:-
-धनराशि आवंटन का समय-2018-19
-कुल आवेदन-8874
-पात्र आवेदन-5253
-किस्त मिलने वाले लाभार्थी-5150
-प्रति लाभार्थी धनराशि-8000
..........................
कोट
नगर पालिका अपने क्षेत्र के अमृत योजना से बने घरेलू शौचालयों का सत्यापन कराएगी। जिन लाभाथियों के शौचालय अधबने हैं, वह निर्माण पूरा कराएंगे या फिर सरकारी धन की वसूली होगी।
समीर कुमार कश्यप, ईओ नगर पालिका
...................................