फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girlfriend's fiance murdered in Ashnai

Fatehpur Murder: आशनाई में प्रेमिका के मंगेतर का किया कत्ल, पहले पिलाई शराब...फिर रेत दिया गला

Fri, 28 Apr 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:51 AM IST
सार

लक्ष्मण ने बताया कि उसकी साली से छोटे भाई शत्रुघ्न की दो मई को शादी होनी थी। टिकरिया गांव के महेश सिंह (विवाहित) और साली के बीच नाजायज संबंध है। इसके चलते महेश सिंह ने भाई का कत्ल किया है। 

विज्ञापन
Girlfriend's fiance murdered in Ashnai
कत्ल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में गला काटकर युवक की हत्या के पीछे आशनाई का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने युवती के प्रेमी समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में युवती को भी साजिश के तहत पुलिस आरोपी बना सकती है। हत्यारोपियों के परिवार के कई करीबियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी शत्रुघ्न भोला पाल (25) राजगीर था। उसकी बुधवार रात मंडी समिति मोदी मैदान के पास गला काटकर हत्या कर दी गई थी। शत्रुघ्न के भाई लक्ष्मण उर्फ गोरे की तहरीर पर खागा कोतवाली क्षेत्र के निवासी महेश सिंह और उसके एक साथी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लक्ष्मण ने बताया कि उसकी साली से छोटे भाई शत्रुघ्न की दो मई को शादी होनी थी। टिकरिया गांव के महेश सिंह (विवाहित) और साली के बीच नाजायज संबंध है। इसके चलते महेश सिंह ने भाई का कत्ल किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि महेश सिंह अपने साथी राजन सोनकर के साथ बाइक से शाम को मंडी समिति आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने-पीने के बहाने बुलाया था
उसने शत्रुघ्न को खाने-पीने के बहाने फोन कर बुलाया। रास्ते में शत्रुघ्न को गांव का छोटू पासवान मिला। उसने बाइक में छोटू को साथ लिया। मंडी समिति मोदी मैदान में चारों बैठकर शराब पीने लगे। इसके बाद महेश ने छोटू को बाइक से शराब लेने भेज दिया। इधर, महेश ने शत्रुघ्न की गला काटकर हत्या कर दी।

रक्तरंजित हालत में पड़ा था शव
चर्चा है कि छोटू के साथ शराब लेने राजन भी गया था। शराब लेकर छोटू लौटा, तो रक्तरंजित हालत में शत्रुघ्न को देखकर उसके होश उड़ गए। मौके से पैदल गांव की ओर भागा और घटना की खबर दी। हत्यारोपियों की छूटी बाइक के सहारे पुलिस टिकरिया गांव पहुंची।

युवती की भूमिका की जांच शुरू
पुलिस ने आरोपी महेश के परिजनों और युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि आशनाई के चलते हत्या की गई है। युवती को इस बात का पता था कि महेश कभी भी शत्रुघ्न की हत्या कर सकता है। युवती की भूमिका की जांच की जा रही है।

पेट्रोल खत्म होने पर छोड़ी थी आरोपियों ने बाइक
शत्रुघ्न की हत्या के आरोपी अपनी बाइक पेट्रोल खत्म होने की वजह से छोड़कर भाग निकले थे। भागने के लिए मृतक की बाइक का इस्तेमाल किया। कातिलों की छूटी बाइक से लोग कयास लगा रहे थे कि मौके पर किसी के पहुंचने पर जल्दबाजी में आरोपी भाग निकले होंगे।

बाइक स्टार्ट करने की कोशिश में हुआ खुलासा
जबकि घटनास्थल के आसपास कोई नहीं था। मौके पर पुलिस ने बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की, तभी इसका खुलासा किया। बाइक महेश के मुंबई में रहने वाले भाई रणवेश सिंह के नाम है। महेश गैस सिलिंडर की गाड़ी चलाता था। कुछ माह से कोई काम नहीं कर रहा था।

जान बचाकर भागा था छोटू
वारदात का गवाह छोटू पासवान शराब लेकर मौके पर पहुंचा, तो साथी शत्रुघ्न का गला कटा देखकर उसके होश उड़ गए थे। हत्यारोपियों को लगा कि उनके लिए छोटू खतरा हो सकता है। छोटू के परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी छोटू को मारने के लिए दौड़े थे। किसी तरह छोटू ने भागकर जान बचाई है।

कपड़ों की खरीदारी कर लौटा था शत्रुघ्न
परिवार में शादी की खुशियों का माहौल था। परिवार और अपने के लिए शत्रुघ्न बुधवार को शहर कपड़े खरीदने आया था। वह कपड़े लेकर शाम को घर पहुंचा था। किसी को भी शत्रुघ्न की हत्या का अंदाजा नहीं था। अचानक रात करीब साढ़े नौ बजे हत्या की खबर फैली, तो परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed