फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Funeral of a teenager accused of gang rape stopped

Fatehpur News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा किशोरी का अंतिम संस्कार रोका

Thu, 12 Jun 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Funeral of a teenager accused of gang rape stopped
हथगाम। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रोक दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मौके पर भाकियू अराजनैतिक गुट के कई नेता पहुंचे। हंगामा के हालात पैदा होने की खबर पर एसडीए व सीओ ने पूरा मामला जाना और पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। परिजनों की ओर से थाने में तीन नामजद के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

घर से किशोरी (16) रविवार सुबह करीब 10 बजे लापता हो गई थी। सीएचसी गेट पर करीब सोमवार 10 बजकर सात मिनट में एक ई रिक्शा चालक किशोरी को छोड़कर चला गया था। वह उल्टियां कर रही थी। सीएचसी कर्मियों ने परिजनों को फोन किया था। परिजन हालत में सुधार आने पर सवा एक बजे किशोरी को घर ले गए थे। जिसके बाद सोमवार रात किशोरी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका और बिसरा सुरक्षित किया गया। परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार से मना कर दिया। आरोप लगाया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में आरोपी भर्ती कराने के बाद भाग निकले हैं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह चौहान मुन्ना, प्रधान मोहम्मद खतीब समेत तमाम ग्रामीण पहुंचे। परिजनों के आरोप पर नेताओं ने संपर्क किया। एसडीएम अभिनीत कुमार,सीओ वीर सिंह,नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने परिजनों ने पूरा मामला जाना। दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा। प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता ने बताया कि किशोरी पहले हथगाम सीएचसी में भर्ती हुई। जहां डॉक्टर ने किसी तरह की किशोरी के साथ घटना की आशंका नहीं जताई। इसके बाद पोस्टमार्टम में भी कोई संदेह नहीं जताया। बिसरा सुरक्षित हुआ है। दोबारा पोस्टमार्टम में किसी तरह की बात सामने आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेशदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज किया जाएगा, लेकिन दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed