फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Friends drown in Naubasta Ganga Ghat river, one dead

Fatehpur News: नौबस्ता गंगा घाट नदी में दोस्त डूबे,एक की मौत

Mon, 17 Jun 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Friends drown in Naubasta Ganga Ghat river, one dead
प्रेमनगर। नौबस्ता गंगा घाट में नदी में नहाते समय दोस्त रविवार को गहराई में चले जाने से डूब गए। एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। दूसरा बाल-बाल बच गया। पुलिस और गोताखोरों की मशक्कत के करीब आधे घंटे बाद डूबे किशोर का शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरियापुर निवासी श्रीराम का पुत्र अमन कुमार (17) अपने मित्र शुभम (14) पुत्र प्रताप के साथ गंगा नहाने गया था। गंगा नहाते समय नदी में एक दूसरे के साथ खेल रहे थे। दोनों ने एक साथ सेल्फी भी खींची। सेल्फी लेने के बाद बाहर मोबाइल रखा। मोबाइल रखने के बाद फिर नदी में नहाते गहराई में जाने से डूबे गए।
विज्ञापन

शुभम की चीख पुकार आसपास मौजूद गोताखोर पहुंचे। उन्होंने शुभम को बाहर निकाला। पूछताछ में करीब 20 मिनट बाद शुभम ने साथी अमन के डूबना बताया। करीब आधे घंटे बाद अमन को बाहर निकाला जा सका। मौके पर पहुंचे परिजनों को सीओ बृजमोहन राय व थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी समझाकर शांत किया। हादसे से अमन की बहन सतरूपन, कामनी, भाइयों बिहारी लाल,रिंकू, दीपक, गुदरू कुमार का हाल बेहाल दिखा। अमन के पिता श्रीराम किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
घर में बिना बताए निकले थे दोनों
परिजनों ने बताया कि दोनों सुबह साइकिल से निकले थे। उन्होंने गंगा नदी स्नान के जाने की बात नहीं बताई थी। घटना के बाद शुभम दहशत में था। इसी वजह से करीब 20 मिनट बाद पुलिस को अमन के डूबने की जानकारी दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed