फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fraudulent obscenity with a teenager in the clinic

Fatehpur News: क्लीनिक में झोलाछाप ने किशोरी संग की अश्लीलता

Tue, 24 Jan 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent obscenity with a teenager in the clinic
खागा (फतेहपुर)। झोलाछाप ने 14 साल की किशोरी के साथ रविवार शाम दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किशोरी के बयान दर्ज किए। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें डाल रही है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही बुजुर्ग गांव निवासी संदीप कोरी दो साल पहले तक प्रयागराज स्थित एक नर्सिंग होम में कंपाउंडर था। करीब दो साल से उसने गांव में क्लीनिक खोल लिया है। झोलाछाप संदीप पड़ोसी गांव के एक किसान को पैर का आपरेशन कराने के लिए शहर लेकर आया था।
विज्ञापन

आपरेशन के बाद वह किसान, उसकी 14 वर्षीय बेटी व पत्नी को अपने गांव लेकर पहुंचा। किशोरी के मुुताबिक, संदीप ने पिता को इलाज के बहाने अपने क्लीनिक के बगल में बने कमरे में रोक लिया। इसके बाद मां को घर जाने के लिए कहकर पिता की देखभाल के बहाने उसे रोक लिया। इसके बाद उसकी मां घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब शाम पांच बजे नशे में संदीप क्लीनिक आया और दवा देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर संदीप की तलाश की जा रही है। किशोरी के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी संदीप ने हिंदी साहित्य से एमए किया है। वह घर में अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed