फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five people were injured while trying to save goats after a short circuit caused the fire.

Fatehpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बकरियों को बचाने में पांच लोग झुलसे

Thu, 28 May 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Five people were injured while trying to save goats after a short circuit caused the fire.
खागा। कोतवाली क्षेत्र के पाई गांव में बुधवार शाम करीब पांच बजे शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। बकरियों को बचाने के प्रयास में महिला समेत पांच लोग झुलस गए। 12 बकरियां भी झुलस गईं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पाई गांव निवासी चांद मियां के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने छप्पर को चपेट में ले लिया। धुआं और तेज लपटें उठती देख ग्रामीण डिब्बा और बाल्टी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। छप्पर गिरने से नीचे बंधी बकरियां झुलसने लगीं। इन्हें बचाने के प्रयास में परिवार की खलीकुन निशा, मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद आलम, पड़ोसी कयकशा बानो पुत्री अनीश अहमद, मोहम्मद नौशाद झुलस गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सभी को बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया। एसडीएम अभिनीत कुमार व सीओ दुर्गेश दीप राजस्व टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया तथा ड्यूटी चिकित्सक को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





भूसा और प्लास्टिक पाइप जले, एक लाख का नुकसान
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के कहिंजरा गांव स्थित नलकूप के पास रखे भूसा के ढेर में आग लग गई। इसमें करीब चार ट्राली भूसा और डेढ़ सौ प्लास्टिक सिंचाई के पाइप जल गए।


थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग गांव के ज्ञान सिंह का पड़ोसी गांव कहिंजरा में खेत व नलकूप हैं। बुधवार दोपहर नलकूप के बाहर रखे भूसे में आग लग गई। इससे पास में रखे चार इंच के डेढ़ सौ प्लास्टिक पाइप भी आग की चपेट में आ गए। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब एक लाख रुपये नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed