{"_id":"6984ea9e52cbc26f81086b07","slug":"five-accused-including-a-gangster-and-a-history-sheeter-were-arrested-by-the-police-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148810-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न अपराधों में संलिप्त गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खागा कोतवाली पुलिस ने ऐलई रोड रेलवे अंडरपास से हिस्ट्रीशीटर विकेश कोरी को एक किलो 237 ग्राम गांजा के साथ दबोचा। आरोपी धाता थाना क्षेत्र के मजीजगंज का निवासी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 18 प्राथमिकी दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी आरके पटेल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
हुसैनगंज पुलिस ने मौजमाबाद निवासी बाबूलाल यादव को एक तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इसी थाना क्षेत्र की पुलिस ने थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी नीतेश सिंह को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।
मलवां पुलिस ने शराब तस्करी में वांछित चल रहे तेजविंदर उर्फ तेजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब प्रांत के रूपनगर जिले के मोरेंडा डोमचेरी का निवासी है। करीब एक वर्ष पहले शराब से लदा ट्रक पकड़े जाने के मामले में वह फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि आरोपी को चंदैनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
असोथर पुलिस ने कुसुंभी गांव निवासी रामू सिंह उर्फ बिट्टी सिंह को चोरी की बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रामू हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर है। इसके खिलाफ 26 प्राथमिकी दर्ज हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी को भी कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।