फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   First testimony in the last murder case will be held today, security tightened

Fatehpur News: अखिरी हत्याकांड में आज होगी पहली गवाही, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Tue, 02 Jun 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
First testimony in the last murder case will be held today, security tightened
फतेहपुर। बहुचर्चित अखिरी हत्याकांड का मुकदमा अब ट्रायल पर पहुंच गया है। मामले में मंगलवार को कोर्ट में पहली गवाही होगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वादी मनीषा सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच एडीजे कोर्ट में गवाही देने पहुंचेंगी। हथगाम थानाध्यक्ष अरुण कुमार चतुर्वेदी सोमवार को वादी के घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अखिरी गांव में आठ अप्रैल 2025 को प्रधान परिवार के दो बेटों विनोद सिंह (45), अनूप सिंह (40) और पौत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू ने अपने पुत्र पीयूष और साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। मनीषा ने आरोप लगाया था कि घटना वाले दिन उनके पति अनूप, जेठ विनोद और भतीजा अभय प्रताप बाइक से खेत जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी गांव निवासी रमेश के नलकूप के पास पहले से घात लगाए बैठे सुरेश, उसके पुत्र पीयूष, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जान उर्फ विपुल ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे तीनों की मौके पर मौत हो गई।

घटना के सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। मुकदमे की पहली गवाही मंगलवार को होगी। इसे देखते हुए कोर्ट परिसर से लेकर वादी के घर तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed