फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fight at petrol pump in dispute of transaction

Fatehpur News: लेनदेन के विवाद में पेट्रोल पंप पर मारपीट

Fri, 11 Aug 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fight at petrol pump in dispute of transaction
खागा। किशनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और हंगामा हुआ। भाजपा नेता को समर्थकों संग मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष को कोतवाली ले आई। किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले भाजपा नेता किशनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के संचालक हैं। पंप के पास एक परिवार रहता है। परिवार का दावा है कि पंप की जमीन व लाइसेंस उनके नाम है। पंप में 25 फीसदी के पार्टनर है। जनवरी से पेट्रोल पंप संचालित है, लेकिन भाजपा नेता उनका हिस्सा नहीं दिया है। परिवार के लोग गुरुवार की शाम रुपये मांगने पंप पहुंचे। जहां मौजूद भाजपा नेता से रुपये मांगने लगे। बातचीत के दौरान ही नोकझोंक शुरू हो गई। परिवार का आरोप है कि भाजपा नेता व उनके साथ मौजूद लोगों ने रौब गांठना शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। पंप पर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। बवाल बढ़ने पर भाजपा नेता पर परिवार भारी पड़ गया। उन्हें समर्थकों संग भागना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के दो महिलाओं समेत चार को कोतवाली ले आई। महिलाओं का आरोप है कि हंगामे के बाद फिर से पंप के कर्मचारी उनके घर पर आए और उनके साथ गाली-गलौज की। दोनों पक्ष से कोई शिकायत नहीं की गई थी। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed