फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fertilizer came to the committees, farmers gathered to collect it

Fatehpur News: समितियों में आई खाद, लेने उमड़े किसान

Thu, 17 Oct 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer came to the committees, farmers gathered to collect it
थरियांव। हसवा ब्लाक के सीतापुर सहकारी समिति में खाद का स्टाॅक आते ही सुबह से ही किसानों की भीड़ जुट गई। गुरुवार को अधिकांश खाद बिक्री केंद्रों में किसानों की लाइनें लगीं। समितियों में किसानों को डीएपी के साथ जबरन नैनो डीएपी या अन्य उर्वरक दिए जा रहे हैं। इससे किसानों का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

मानसून के विदा होने के बाद लाहा, लहसुन, आलू की बुआई के लिए खेत तैयार हो चुके हैं। खाद की मांग किसानों को है। समितियों पर खाद आने की जानकारी मिलते ही केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही किसान पहुंच गए। किसानों को तेज धूप घंटों अपनी बारी आने तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद खाद मिली।
विज्ञापन

खाद की दो बोरी पर एक नैनो डीएपी भी दी जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि खाद की बोरी खरीदने के लिए बजट जुटाया है। समिति में खाद खरीदने के समय पैसा कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों लाइन में लगे रहते किसान
सीतापुर निवासी किसान ज्ञान मौर्या ने बताया कि पहुंच वालों को सीधे खाद दी जा रही है, जबकि आम किसान को घंटों लाइन में खड़ा किया जा रहा है। नैनो लिक्विड खाद जबरदस्ती थमाने से हिसाब गड़बड़ा रहा है।

..
सुबह से ही लगा ली लाइन
भागूपर निवासी मोतीलाल लोधी ने बताया कि डीएपी लेने के लिए सीतापुर समिति आए हैं। सुबह से लाइन लगाए हैं, पर अभी तक खाद नहीं मिली। हालत यह है कि शाम तक खाद मिलने की भी उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed