{"_id":"62055f155d4c9e54115c6bab","slug":"fathepur-news-woman-dies-in-road-accident-fatehpur-news-knp679953930","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
हुसैनगंज। सड़क हादसे में गुरुवार शाम एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया है। हादसे से महिला के दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा निवासी गीता देवी (45) स्व.गौतम लोधी मजदूरी करती थी। वह सातमील चौराहे पर सब्जी लेने आई थी। देर शाम वह सब्जी लेकर सड़क पार कर रही थी।
इस दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला रोड पर गिरी। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को मार्च्युरी में रखवाया। मृतका के दो बेटे राहुल (8) और बेटी लक्ष्मी देवी (5) है। उसके पति की तीन साल पहले मौत हुई थी। गांव के लोग बच्चों को लेकर मार्च्युरी हाउस पहुंचे। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।