{"_id":"6159a7eb8ebc3e62c669ff73","slug":"fathepur-news-murder-case-against-five-including-first-wife-fatehpur-news-knp65595871","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पत्नी समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। जहरीला पदार्थ खिलाकर युवक की हत्या करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर निवासी रामेश्वर की पुत्री माया देवी ने बताया कि करीब तीन साल पहले प्रेमचंद्र निवासी अयाह थाना गाजीपुर के साथ उसकी शादी हुई थी।
शादी के बाद पति के साथ उनकी पहली पत्नी पूजा देवी व उसके भाई छोटू, राममिलन, पिता रामआसरे और राममिलन का साला सर्वेश मारपीट करते और प्रताड़ित करते थे। कई बार थाने में उनके बीच समझौता भी हुआ।
30 नवंबर 2020 को पति की ओर से आरोपियों खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से वह लोग पति और उसे जान से मारने की धमकी देते रहे।
पति प्रेमचंद्र को 10 जनवरी 2021 की शाम साजिश के तहत ये लोग अपने घर ले गए और जहर खिलाकर मार डाला। उसने कहा, तो आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पूजा देवी, छोटू, राममिलन, रामआसरे और सर्वेश के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।