{"_id":"61a90eb094d2ec15956cad51","slug":"fathepur-news-game-25-tons-showing-a-loading-of-60-tons-fatehpur-news-knp667227470","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: 60 टन की लोडिंग को दिखा रहे 25 टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: 60 टन की लोडिंग को दिखा रहे 25 टन
विज्ञापन
अढ़ावल में कांटे पर चढ़ा ओवररलोड ट्रक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मौरंग खदानों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए लगेे धर्म कांटों में भी खदान संचालकों ने गजब खेल किया है। ट्रकों में मौंरग चाहे जितनी लोड की गई हो, लेकिन कांटे मानक के अनुसार ही लोडिंग दर्शाएंगे। ऐसे मामले खनन अधिकारी ने पकड़े हैं। इसके बाद इन धर्मकांटों की तकनीकी जांच के लिए निदेशालय को पत्र लिखा है।
मौरंग खदानों में ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए वर्ष 2020 में ही कैमरे और धर्म कांटे लगा दिए गए थे। खदानों से निकलने वाले ट्रकों की कैमरों की निगरानी में कांटे पर तौल करने का नियम है।
खदानों में लगे कैमरे आसमान और जमीन ही ताकते हैं। कांटों की कहानी भी गजब है। चाहे जितना ओवरलोड ट्रक हो, कांटे में अंडर लोड ही दिखता है। कांटों पर तकनीकी सेटिंग किए जाने से ऐसा होता है। कांटो पर लगे कैमरे की नजर में ओवरलोड ट्रक का वजन अंडरलोड की कैद होता है।
विज्ञापन
बुधवार को खनिज अधिकारी और एसडीएम की संयुक्त टीम ने जब अढ़ावल में चेकिंग की तो अधिकारी भी ट्रकों की ओवरलोडिंग देखकर चौक गए। ऊपर तक जिन ट्रकों पर मौरंग भरी थी, उनकी लोडिंग भी 25 टन ही थी। यह देख खनिज अधिकारी कांटों को चेक किया तो गड़बड़ी की आशंका और प्रबल हो गई। ऐसे में अब खनिज अधिकारी ने निदेशक को पत्र भेजकर धर्मकांटों की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
कांटों से सही तौल नहीं होने की बात सामने आई है। इसकी जांच के लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है। दरअसल, तकनीकी जानकारी न होने के कारण कांटे की जांच उनके स्तर से नहीं हो सकती है। कांटों की जानकारी रखने वाली टीम ही जांच करेगी। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद गड़बड़ी करने वाले खनन संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग में रवन्ने को देखकर ओवरलोडिंग में चालान किया जाता है। - राजेश कुमार, खनिज अधिकारी।
इनसेट
कैमरे चालू न होने पर मांगा गया स्पष्टीकरण
खनन विभाग की टीम ने रविवार को खदानों में छापामारी की थी। जहां कंपोजिट-वन का कैमरा बिगड़ा हुआ था। यही हाल कंपोटिज-टू में देखने को मिला। यही हाल अढावल में भी देखने को मिला। यहां भी कैमरे चालू नहीं थे। साफ है कि कैमरों को लेकर भी खदान संचालक बेपरवाह हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि खदान संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
----------
ओवरलोड पकड़े ट्रकों के रवन्नों की होगी जांच
बुधवार को सीज 58 ट्रकों की रायल्टी खनन विभाग चेक करेगा। ट्रकों में किन खदानों से रवन्ने जारी हुए, इसकी भी जांच की जाएगी। खनिज अधिकारी ने बताया कि खदान संचालकों से रवन्ने की जांच के बाद ओवरलोडिंग कराए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी।
-------
जिले में संचालित हैं कुल सात पट्टे
अढ़ावल में चार मौरंग पट्टे संचालित
कोर्रा में एक
संगोलीपुर एक
गढ़ीवा मझिगवां थ्री