फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,11th national voter day,celcbrate,distrit,across

जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Tue, 26 Jan 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,11th national voter day,celcbrate,distrit,across
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में शपथ दिलाती डीएम अपूर्वा दुबे व अन्य - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को को पूरे जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। तहसीलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये बच्चों ने मत के दान की महत्ता बताई तो अधिकारियों ने ई-वोटरकार्ड के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने मतदान के प्रति नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूक किया।
विज्ञापन

डीएम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय एवं एनएसडी कॉलेज के छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को देखकर उनके प्रयास की प्रशंसा की।
कार्यक्रम स्थल पर प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर शहर के महर्षि विद्या मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। एसडीएम प्रियंका तथा तहसीलदार गणेश सिंह ने मौजूद लोगों को शपथ दिलाई।
यहां गीत-संगीत और आल्हा के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इधर नगर पालिका परिषद परिसर में ईओ निरूपमा प्रताप की मौजूदगी में अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
जोनिहा प्रतिनिधि के अनुसार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में प्रबंधन की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने पूरे कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’ तथा ‘मजबूत लोकतंत्र की है पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान’ जैसे नारे लगाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व लोगों को मतदान करने और दूसरों को मतदान करने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई।
इसके बाद सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, कमला बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। खखरेरू प्रतिनिधि के अनुसार शिव मंदिर मैदान से बजरंग दल ने रैली का आयोजन किया।
रैली शिव मंदिर से निकलकर कस्बा खखरेरू, लोहारपुर, रक्षपालपुर तक पहुंची और वापस शिव मंदिर आकर खत्म हो गई। खखरेरू थाने में इंस्पेक्टर जेपी उपाध्याय ने कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई।
धाता प्रतिनिधि के अनुसार धाता इंटर कॉलेज से छात्रों ने बैंड-बाजे के साथ जागरूकता रैली निकाली, जो सिराथू रोड, कस्बा बाजार होते हुए निकली। धाता थाने में इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। किशनपुर थाने में एसओ पंधारी सरोज ने कर्मचारियों को मतदाता दिवस के मौके पर शपथ दिलाई।

मतदाता दिवस में एसपी ने दिलाई शपथ
फतेहपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कार्यालय और थानों में शपथ दिलाई गई। एसपी सतपाल आंतिल ने कार्यालय में कर्मचारियों को लोकतंत्र में आस्था, परंपराओं की मर्यादा, स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। यही शपथ थानों में पुलिस कर्मियों को दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed