फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,10 years imprisonment for attempt to kill

जान से मारने के प्रयास में दस वर्ष की कैद

Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,10 years imprisonment for attempt to kill
फतेहपुर। जान से मारने के प्रयास में दोषी को अदालत ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खांडे देवर गांव निवासी राम बहादुर के मकान में उन्नाव जिले के पुरवा थाने के चुरियानी गांव निवासी रिश्तेदार अजय पाल रहता था।
अजय ने राम बहादुर को अपने कुछ पैसे रखने के लिए दिए थे। 29 मई 2017 को अजय ने जब पैसे वापस मांगे तो राम बहादुर ने बाद में देने को कहा।
इस बात से नाराज होकर अजय ने राम बहादुर के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। तकरीबन एक माह तक उसका जिला अस्पताल फतेहपुर में उपचार चला था।
तबसे मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। राम बहादुर की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता रघुराज सिंह ने सात गवाह पेश किए। सभी पक्षों को सुनते हुए अपर जिला जज जुनैद मुजफ्फर की अदालत ने अजय पाल को 10 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed