फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Tricolor will be installed on ten thousand houses

फतेहपुरः दस हजार मकानों पर लगेगा तिरंगा

Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Tricolor will be installed on ten thousand houses
नगर पंचायत में बैठक करते एसडीएम मनीष कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हथगाम। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जाना है। इस क्रम में हथगाम नगर पंचायत को 10 हजार घरों में तिरंगा लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम खागा मनीष कुमार ने ईओ, सभासदों, व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों संग बैठक की। उन्होंने बताया कि शासन से नगर पंचायत को 10 हजार तिरंगे लगाने का लक्ष्य मिला है। सभी सभासद, व्यापारी व अन्य संभ्रांत लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

कहा कि तिरंगा लगाते वक्त ध्यान रखा जाए कि कहीं भी झंडा उल्टा, फटा हुआ नहीं होना चाहिए। न ही किसी तरह से तिरंगे का अपमान होने की स्थितियां बनें। इस दौरान ईओ मोहिनी केशरवानी, सभासद अंजनी बाजपेई, वीरेंद्र कुमार, बिंदा मौर्य, रमेश गुप्ता, गनेशी साहू, शरद चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed