फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Massaheb ate bananas after selling students' books

फतेहपुर : छात्रों की किताबें बेचकर केला खा गए मास्साहब

Tue, 06 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Massaheb ate bananas after selling students' books
विजयीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ा पंचायत में शिक्षक के हाथों बच्चों की किताबें बेचे जाने के मामले की जांच के लिए सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव स्कूल पहुंचे। आरोपित प्रधानाध्यापक ने कहा कि किताबें उन्होंने नहीं बल्कि बच्चों ने बेची थी। जांच के बाद बीईओ ने बताया कि शिक्षक जांच में दोषी पाए गए हैं और उनके खिलाफ बीएसए को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्राथमिक विद्यालय के चितनपुर मजरे गढ़ा के एक अध्यापक कबाड़ी को किताबें बेचते हुए देखे गए। वीडियो में शिक्षक ने किताबों के बदले केले लिए थे। ग्रामीणों ने कबाड़ी से पूछताछ की तो पता चला कि शिक्षक ने 20 किलो किताबें बेची हैं। अध्यापक कोई और नहीं बल्कि स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिशंकर मिश्रा थे।
विज्ञापन

बीएसए संजय कुशवाहा के निर्देश पर जांच के लिए पहुंचे बीईओ ने आरोपी प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। बीईओ ने बताया कि वीडियो व ग्रामीणों के बयान के बाद यह पाया गया कि प्रधानाध्यापक ने ही किताबें बेच दी हैं। जांच में वह दोषी पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed