फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Ganpati Bappa Morya, next year you come soon..

फतेहपुर : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..

Tue, 06 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Ganpati Bappa Morya, next year you come soon..
चौक में गुलाल उड़ाकर गणेश विसर्जन को जाते भक्त। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर में सजे विभिन्न पंडालों की गणेश प्रतिमाओं का भृगुधाम भिटौरा के गंगा तट पर भू-विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.....के जयघोष किए।
विज्ञापन

शहर के हजारी लाल फाटक चौक और राधानगर में सजे पंडालों में सुबह आचार्यो ने प्रतिमाओं का पूजन कराने के बाद हवन कराया। इसके बाद आसन से भगवान गणेश की प्रतिमाएं उतारकर वाहन में रखी गईं। बाजे-गाजे के साथ विसर्जन जुलूस गुलाल की बौछार करते भिटौरा गंगा घाट पहुंचे। यहां पर प्रतिमाओं का भू-विर्सजन कर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

लगाया लड्डुओं का भोग, गीतों पर झूमे भक्त
फतेहपुर। मलवा ब्लाक साई गांव में गणेश पूजा समिति ने रविवार की रात जागरण का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत की। भजन तेरी जय हो गणेश...तेरी जय हो गणेश की धुन में भक्त झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया गया। पूजन के बाद आरती हुई और फिर प्रसाद वितरित हुआ। इस मौके पर घनश्याम सैनी, भूपेंद्र तिवारी, सतीश चौहान, जवाहर तिवारी, प्रताप सिंह, रमाकंत तिवारी, प्रेमप्रकाश तिवारी, आदित्य सैनी, छोटु और रीशू मौजूद रहे।
जयकारों से गूंजा गणपति पंडाल
बकेवर। क्षेत्र के मुसाफा में गणेश महोत्सव पर रविवार की रात में सांस्कृतिक, भजन-कीर्तन और पूजन के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुसाफा रामशाला में कानपुर के कलाकारों की टीम के कार्यक्रम देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

कलाकारों ने मनोरम झांकियां भी निकालीं। इस मौके पर मंडल मंत्री भाजपा रामसहारे गुप्ता, स्वयं सेवक राधे शुक्ला, अमित तिवारी, राहुल, कुलदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील पांडे, अनुभव पांडेय और शुभम त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed