फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer commits suicide by jumping into well in land dispute

Fatehpur News: भूमि विवाद में किसान ने कुएं में कूदकर जान दी

Sun, 03 Dec 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by jumping into well in land dispute
जाफरगंज। मकान निर्माण का विरोध करने पर किसान ने कुएं में कूदकर जान दे दी। कई घंटे बाद किसान के शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के घेरा गांव निवासी बच्ची लाल निषाद (50) मकान का निर्माण करा रहा था। उसकी पत्नी रानी ने बताया कि पति पैतृक जमीन पर मकान बनवा रहे थे। कई वर्ष पूर्व मकान गिरने के बाद जमीन खाली पड़ी थी। एक हफ्ते से पड़ोसी परिवार निर्माण का विरोध कर रहा था। पड़ोसी ने थाने में शुक्रवार को शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर बुलाया था। पति ने पड़ोसी से कहा कि पुलिस निर्माण रुकवाएगी तो वह काम बंद कर देगा। शनिवार सुबह निर्माण के दौरान पड़ोसी ने गाली गलौज कर पति के साथ मारपीट की। त्रस्त होकर पति ने घर के बगल में कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से रस्सी चारपाई के सहारे पति के शव को बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों का कहना रहा कि पुलिस इस मामले में पहले समझौता कराती तो यह घटना नहीं होती। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना से पुत्री निर्मला, पत्नी परिजनों का हाल बेहाल दिखा। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव कुमार ने सूचना सुबह आई थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाई थी। विवाद पुराना नहीं है। जांच की जा रही है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed