{"_id":"69a5cf29d44e4322b704dcbe","slug":"family-upset-as-only-friend-is-arrested-for-murder-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150280-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हत्या में सिर्फ दोस्त के पकड़े जाने से परिजन नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हत्या में सिर्फ दोस्त के पकड़े जाने से परिजन नाराज
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सानी गांव में होलिका में लकड़ी डालने के दौरान डंडी मारने के विवाद में किशोर की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैली है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शव गांव पहुंचा। यहां परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार मंगलवार को किए जाने की सहमति बनी। चाचा शिवनारायण लोधी ने बताया कि अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे किया जाएगा। उधर पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ में जुटी है।
रसूलपुर सानी गांव निवासी रामप्रसाद राजपूत का बेटा अंशू उर्फ छोटू (14) का हाईस्कूल में पढ़ने वाले पड़ोसी दोस्त से शनिवार को विवाद हुआ था। विवाद के चलते रविवार दोपहर अंशू का दोस्त ने गला दबाकर तालाब के पास कीचड़ में गिराकर हत्या कर दी थी। पुलिस का मानना है कि गला दबा होने और कीचड़ में सांस न ले पाने के कारण अंशू की मौत हुई है।
मां सीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मां ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या में पड़ोसी छात्र के साथ उसका पिता व मामा शामिल हैं। पुलिस ने सिर्फ छात्र को ही पकड़ा है। वह अकेले अंशू की हत्या नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
परिजन सोमवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने अन्य लोगों को गिरफ्तार किए जाने की मांग रखी। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में किसी अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आया तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।