फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly man dies after being hit by a speeding car

Fatehpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 27 Sep 2026 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a speeding car
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलदरइया मोड़ के पास शनिवार देर शाम कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। रामगंज पक्का तालाब नई बस्ती निवासी होरीलाल (62) घर से सब्जी खरीदने देर शाम निकले थे। बेटे रोशन कुमार ने बताया कि पिता होरीलाल को बेलदरइया मोड़ के पास पहुंचे थे। बाकरगंज से लखनऊ बाईपास चौराहे की ओर से जा रही कार ने पैदल जा रहे पिता को टक्कर मार दी। हादसे में पिता को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के बाद पिता की मौत हो गई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। इससे कार चालक की पहचान कर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
खागा। कोतवाली के पौली और खैरई गांव के बीच रविवार शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी संजय रैदास बाइक से रक्षपालपुर की ओर से गांव जा रहे थे। पौली और खैरई के बीच खागा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अलीमऊ गांव निवासी चेतराम मौर्या सामान लेने बाइक से रविवार को जा रहा था। गांव के पास ही तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed