फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

अब इंटर में भी कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका

Fri, 31 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
education
फतेहपुर। अब इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक विषय में फेल परीक्षार्थियों हाईस्कूल की तरह एक और मौका मिलेगा। बोर्ड परीक्षा 2020 में एक विषय से फेल छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर एक साल बेकार होने से बचा सकेंगे। अभी तक यह व्यवस्था सिर्फ हाईस्कूल के लिए थी।
विज्ञापन

अपर सचिव ने आदेश में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव के पत्र का हवाला दिया हैञ कहा गया है कि 2019 में आईजीआरएस में हाईस्कूल की भांति एक विषय में फेल इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाए। इस अपर सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने इंटरमीडिएट परीक्षा फेल छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे जिले में करीब एक हजार फेल परीक्षार्थियों को साल खराब होने से बचाने का मौका मिलेगा। हालांकि यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की गई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने आदेश जारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed