फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dumper overturned due to tire burst and caught fire

Fatehpur News: टायर फटने से पलटे डंपर में आग लगी

Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dumper overturned due to tire burst and caught fire
जहानाबाद। टायर फटने से गिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद डंपर धू धूकर जलने लगा। पुलिस कर्मियों की मशक्कत से फंसे चालक को बाहर निकाला। दमकल के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

झांसी से डंपर चालक शिवकरण गिट्टी लेकर फैजाबाद जा रहा था। थाना क्षेत्र के कस्बा सीमा स्थित महाविद्यालय के सामने डंपर का अगला टायर फट गया। डंपर अनियंत्रित होने से खंती में जा गिरा। कुछ ही पलों में डंपर में आग लग गई। हादसे की राहगीरों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीआरवी कर्मियों ने दमकल को सूचना देकर डंपर के केबिन में फंसे चालक को निकाला।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद बिंदकी फायर स्टेशन से दमकल पहुंची। आग पर काबू पाया गया। इस दौरान डंपर का केबिन पूरी तरह से जल चुका था। चालक ने बताया कि केबिन में 26 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे ने बताया कि खंती में गिरने के बाद डंपर की वायरिंग स्पार्किंग से आग लगी है। चालक को मामूली चोट आई है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उसकी डाक्टर ने छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed