फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Due to encroachments, a 20 feet wide road was reduced to eight.

Fatehpur News: कब्जों के चलते 20 फीट चौड़ी सड़क आठ रह गई

Sun, 12 May 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 12 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to encroachments, a 20 feet wide road was reduced to eight.
फतेहपुर। अतिक्रमण के चलते शहर के अति व्यस्त चौक चौराहे से बाकरगंज रोड की 20 फीट चौड़ी दिन के समय सिकुड़कर आठ फीट रह जाती है। दो पहिया वाहन चालकों को भी निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। दुकानदारों के सामान लदे वाहन बाजार बंद होने के बाद रात में ही प्रवेश करते हैं। दिन में इस सड़क से वाहनों का निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

बाकरगंज रोड पर दोनों ओर पक्की दुकानें हैं। यहां कई दुकानदार अपने सामने के फुटपाथ को रेहड़ी दुकानदारों को किराए पर उठा रखे हैं। इसके अलावा नालियों के ऊपर तख्त रखकर स्थायी दुकानें लगाई जाती हैं। इसके आगे फल-सब्जियों के ठेले, खान-पान की अन्य वस्तुओं के ठेले व गांव से आने वाले किसान भी सब्जी की दुकानें लगाते हैं।
विज्ञापन

दोनों तरफ दुकानें लगने से निकलने के लिए सड़क मुश्किल से सात से आठ फीट बचती है। शहर का प्रमुख बाजार होने के कारण इस रोड पर रात नौ बजे तक खासी भीड़ रहती है। इस दौरान ई-रिक्शा भी अगर अंदर प्रवेश कर गया तो जाम लगाना तय है। इसके बावजूद नगर पालिका को इस सड़क पर अतिक्रमण दिखाई नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने अतिक्रमण के चलते बताई परेशानी
फोटो-18- पीलू तले निवासी का कहना है कि चौक मोहल्ले में रेहड़ी व पटरी दुकानदारों ने समस्या पैदा की है। नालियों के ऊपर तक उनका कब्जा रहता है। दुकानदार सड़क पर सब्जी आदि की दुकान लगवा रहे हैं। इसके कारण सड़क से दिन में ई-रिक्शों को भी निकलना मुश्किल हो रहा है।
फोटो-19- मुराइन टोला निवासी सुरेश शुक्ला का कहना है कि चौक चौराहे से बाकरगंज रोड का अतिक्रमण अधिकारियों को दिखाई नहीं पड़ रहा है। ज्यादातर पटरी दुकानदार दूसरी दुकानो के सामने दुकानें लगाते हैं। इससे चौक बाकरगंज रोड में बाइक से भी निकलना मुश्किल हो रहा है।
अतिक्रमण हटाने में हो चुका बवाल
चौक बाकरगंज रोड का अतिक्रमण हटवाने में पांच साल पहले बवाल हो चुका है। स्थिति तो यहां तक पहुंच गई कि तत्कालीन सदर विधायक विक्रम सिंह को समर्थकों के साथ कोतवाली में धरने पर बैठना पड़ा। अभियान का नेतृत्व करने वाले तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह को अभियान रोकना पड़ा था।

बयान
अतिक्रमण अभियान चलाने में पुलिस का सहयोग आवश्यक है। अभियान चलाने के समय पर पुलिस बल मांगा जाता है। पुलिस उपलब्ध न होने से अतिक्रमण नहीं हट पाता है। चुनाव बाद चौक का अतिक्रमण हटाने के लिए एक बार फिर प्रयास किया जाएगा। समीर कुमार कश्यप, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed