{"_id":"642dbc7211d8021b0b0d3f36","slug":"district-residents-are-careless-even-after-coronas-knock-fatehpur-news-c-12-1-165096-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोरोना की दस्तक के बाद भी बेफिक्र हैं जिलेवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोरोना की दस्तक के बाद भी बेफिक्र हैं जिलेवासी
विज्ञापन
- बिना मास्क के ही भीड़ में पहुंच रहे लोग
- अब तक मिल चुके हैं पांच कोरोना केस
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले में लंबे समय बाद कोरोना ने दस्तक दी है। कोरोना के अब तक पांच संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें एक मरीज होम आइसोलेशन में है। कोरोना के लगातार केस बढ़ने के बाद भी जिलेवासी बेफिक्र हैं। वे कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिले के अस्पतालों से लेकर बाजारों तक कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।
फोटो-01- जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए बिना मास्क लगाए लोग। संवाद
मरीज बुधवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्चा बनाने के लिए लंबी लाइन लग गई। एक व्यक्ति को छोड़कर किसी ने मास्क नहीं लगाया। दूर-दूर खड़े होने की भी जरूरत नहीं समझी, जबकि अधिकांश मरीज खांसी, बुखार के पीड़ित हैं। अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर भी बिना मास्क के ही काम करते रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-02- औषधि केंद्र में दवा लेने में भी नहीं दिखी सतर्कता
औषधि केंद्र में दवा लेने के लिए भीड़ लगी रही। यहां पर भी कोविड नियमों का पालन नहीं किया गया। जल्दी की होड़ में अपना-अपना पर्चा देने में लगे रहे। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। यहां पर भी एक व्यक्ति भीड़ से अलग खड़ा हो गया। उसने भीड़ खत्म होने के बाद अपनी दवाइयां लीं।
विज्ञापन
फोटो-03- वार्ड में भी नहीं हो रहा कोविड का पालन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी कोविड के प्रति सजग नहीं किया गया। मरीज के साथ तीमादार भी हैं। किसी ने मास्क नहीं पहना है। ये लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है। हालांकि डॉक्टर भी कोविड को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।
कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरूरत है। हसवा में एल-1 अस्पताल में तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। मास्क जरूर लगाएं।
- डॉ. अनुपम सिंह, एल-1 प्रभारी