फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Director found deficiencies in the files, instructed

Fatehpur News: निदेशक को फाइलों में मिलीं कमियां, दी हिदायत

Fri, 11 Aug 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Director found deficiencies in the files, instructed
हुसैनगंज। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मंडल प्रयागराज तनुजा त्रिपाठी ने भिटौरा ब्लॉक के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस बीच फाइलें चेक कीं। उन्हें फाइलों में कमियां मिलीं। इस पर बीईओ डॉ. विनोद कुमार गौतम को खामियां दूर करने के लिए हिदायत दी। साथ ही बीआरसी कार्यालय में सही रखरखाव और साफ-सफाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बरई बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय परमी कुतुबपुर, महोई, खरगपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कामों को देखा। निपुण भारत योजना का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कराने के लिए कहा। कहा कि निर्धारित समय पर शिक्षक विद्यालय पहुंचे। सहायक शिक्षा निदेशक ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप काम न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद निदेशक ने बीईओ कार्यालय में फाइलें चेक कीं। खामियां मिलने पर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed