फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Digging of drain will start in Chaudakhiyapur from today

Fatehpur News: चौदखियापुर में आज से नाले की खोदाई शुरू कराई जाएगी

Sat, 16 Nov 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Digging of drain will start in Chaudakhiyapur from today
फतेहपुर। चौदखियापुर में जलमग्न हजार बीघा जमीन पर फसलें लहलाएंगी। रेलवे अधिकारी के साथ नगर पालिका टीम ने नाले का सर्वे किया। टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार से नाले की खोदाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के चौदखियापुर में झाऊपुर का पानी भरने से एक हजार बीघा भूमि जलमग्न है। धान की खड़ी फसल नष्ट हो चुकी है। किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। किसानों की इस समस्या को लेकर अमर उजाला अभियान चला रहा है। अभियान को संज्ञान लेकर नगर पालिका ने रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर नाला सफाई कराने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

उधर, समस्या से प्रभावित किसान झील का रूप ले चुकी जमीन खाली कराने को लेकर ट्रैक जाम करने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में रेलवे के अधिकारी और नगर पालिका की टीम के साथ रमवा रेलवे स्टेशन के समीप सर्वे किया। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से शनिवार सुबह 10 बजे से मैनुअल खोदाई शुरू कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ किलोमीटर नाले की खोदाई करनी है। इसमें 10-10 मीटर के टुकड़ों में मिट्टी निकाली जाएगी, जहां पर रेलवे का केबल होगा, वहां पर खोदाई रोक दी जाएगी। केबल प्रभावित की मैनुअल सफाई के बाद पोकलैंड से नाले की खोदाई शुरू होगी। अगर नवंबर के अंत तक खेतों का पानी निकल गया, तो किसान गेहूं की फसल की बुआई करा सकते हैं।


रेलवे के इंजीनियर और नगर पालिका की टीम ने रमवा रेलवे स्टेशन के समीप नाले का सर्वे किया है। रेलवे का केबल प्रभावित क्षेत्र में फिलहाल मैनुअल काम शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद पोकलैंड से नाले की खोदाई कराई जाएगी।- रवींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed