फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand for solar panels rises amid power crisis

Fatehpur News: बिजली संकट के बीच बढ़ी सोलर पैनल की मांग

Sun, 31 May 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for solar panels rises amid power crisis
जयरामनगर। भीषण गर्मी में बढ़ती खपत के कारण जिले में बिजली संकट बना हुआ है। बिजली आपूर्ति की समस्याओं से लोगों की परेशानी बढ़ी है। बिजली कटौती व बढ़ते बिजली बिलों से परेशान लोग अब प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवा रहे है। इसकी मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। अप्रैल से नए वेंडरों के जुड़ने के बाद आवेदन की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी भी दी जा रही है। एक किलोवाट क्षमता के सोलर 60 हजार रुपये है। इस पर 45 हजार रुपये की सब्सिडी मिल रही है। दो किलोवाट की क्षमता के पैनल में 90 हजार रुपये, तीन किलोवाट क्षमता के पैनल पर 72 हजार की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि 15 फरवरी 2024 से लागू इस योजना के तहत जिले को तीन वर्षों में कुल 9,481 सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य मिला है। अभी तक 4,277 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। मार्च 2027 तक निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लक्ष्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत दिलाने के साथ स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देना है। बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले समय में जिले में सोलर ऊर्जा की मांग और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------


गांव केवई ने के मोहित कुमार ने बताया कि बिजली का बिल 4000 रुपये प्रतिमाह आता था। सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली के बिल से राहत मिली है। आंधी-तूफान आने पर भी बिजली नहीं कटती है।

-----------------

विजयीपुर के सत्यदेव सिंह ने बताया कि कारखाने में हर माह 60 हजार बिजली का बिल जमा करना पड़ता था। 60 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने के बाद अब बिल व आघोषित कटौती से निजात मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed