फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Dindhadeh bikers robbed the mason

बाइकर्स ने राजमिस्त्री को दिनदहाडे़ लूटा

Sat, 18 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dindhadeh bikers robbed the mason
प्रतीकात्मक तस्वीर
बैंक रुपये जमा करने जा रहे राजमिस्त्री शिवा से बाइकर्स लुटेरे शुक्रवार दिनदहाड़े मारपीट कर साढ़े 23 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस बाइक से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



शिवा कल्यानपुर थानाक्षेत्र के जलाला गांव निवासी चंद्रभान का बेटा है। वह साइकिल से शुक्रवार को चौडगरा बैंक ऑफ इंडिया रुपये जमा करने जा रहा था। बाइक सवार को औंग थाने के रामपुर मोड़ के पास बाइक सवार बदमाश मिले। साइकिल सवार को रोकने के बाद पीटने लगे।
विज्ञापन



वह कुछ समझा पाता कि रुपयों से भरा झोला लूट लिया। लुटे राजमिस्त्री ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार दौड़कर पहुंचे। वह पिता के साथ थाने पहुंचा। उसने बताया कि पहुर में काम करने की रकम मिली थी। उसके पास घरवालों का भी रुपया था। कुल उसके पास 23 हजार 600 रुपये झोले में थे। सारे रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए हैं। चेहरे पर अंगोछा भी बांधे थे। सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान लेगा। उसने बाइक का नंबर नोट किया है। एसओ संजय सिंह यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। वहां दुकानदारों से बातचीत भी की गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed