फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Businessmen charged with negligence on bank

व्यापारियों ने बैंक पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 25 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 25 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Businessmen charged with negligence on bank
बैंक के अंदर मौजूद नाराज व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
खागा (ब्यूरो)। बैंक के अंदर से वारदात होने पर व्यापारियों ने बैंकिंग सेवाओं पर सवाल खड़े किए हैं। व्यापारियों ने बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। व्यापारी नेता संजय कुमार, सोनू, अशोक कुमार, शुभम, संगमलाल व सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि बदमाश बैग लेकर अंदर से बाहर हो गया। गार्डों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कर्मचारियों की लापरवाही से ही वारदात हुई है। अगर समय से आकर कर्मचारी पैसा जमा कर लेते तो यह वारदात न होती। 
विज्ञापन


केवल दो होमगार्ड, तीन सीसीटीवी कैमरे भी खराब
खागा। एसबीआई की ब्रांच में रोजाना लाखों रुपयों का लेनदेन होता है। सुरक्षा की बात करें तो बैंक में दो गार्ड रहते हैं। ब्रांच में गेट के बाहर एक सीसीटीवी, गेट के अंदर घुसते दो, मैनेजर रूम में एक, स्ट्रांग रूम मेें एक और काउंटर एरिया में दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से काउंटर का एक, गेट के अंदर का एक और बाहर का सीसीटीवी कैमरा काफी दिन से काम नहीं कर रहा है। ब्रांच मैनेजर रविकांत मिश्र का कहना है कि उनके ज्वाइन करने के पहले से तीन सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इन्हें सही कराने के लिए अफसरों को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन



18 घंटे मेें दूसरी वारदात
फतेहपुर। खागा कस्बे में 18 घंटे के अंदर यह दूसरी वारदात है। दोनों वारदात का संबंध एसबीआई से ही जुड़ा है। सोमवार को एसबीआई ब्रांच से 49 हजार रुपया निकालने के बाद पीड़ित ने दो हजार रुपये अपना भी बैग में रख लिया था। पैदल पिता दमड़ी शाह के साथ जा रही सायरा बानो को बाइकर्स गैंग ने निशाना बना लिया। पुलिस इस घटना का खुलासा अभी तक नहीं कर सकी है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभी तक उसके हाथ किसी तरह का सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed