फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Badmash understanding rushed to MP police

बदमाश समझ भीड़ ने एमपी पुलिस को दौड़ाया

Sun, 19 Mar 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
 कस्बे में शनिवार को चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार की तलाश में आए एमपी के पुलिसकर्मियों को बदमाश समझकर भीड़ ने दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने सुरक्षा में लेकर पुलिसकर्मियों को बचाया।
विज्ञापन



वाकया सुबह लगभग दस बजे का है। मध्य प्रदेश शहडोल जिले के काठगोदाम थाने के सहायक उप निरीक्षक आरडी गौतम और भाटी हरवार टीम के साथ प्राइवेट वाहन से सादे कपड़ों में आए थे। उनके साथ लूट और चोरी का एक आरोपी भी था, जो मुंह बांधे था। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार की तलाश बाजार में कर रही थी। इस दौरान ये लोग सुनारों की दुकान पूछ रहे थे। कई लोगों से यह पूछने पर भीड़ को शक हुआ कि कहीं बदमाश तो नहीं हैं, इससे दौड़ा लिया।
विज्ञापन



100 नंबर की सूचना पर लोकल पुलिस पहुंची। वह मध्य प्रदेश पुलिस कर्मियों को लेकर थाने पहुंची तो पीछे से भीड़ भी पहुंच गई। वहां पर सहायक उपनिरीक्षक आरडी गौतम ने बताया कि लूट और चोरी के मामले में चित्रकूट जिले के बरगढ़ (कटैंया डाडी) गांव निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रिमांड पर लेकर एक आरोपी को लूट के माल की बरामदगी के लिए पहले  कर्वी (चित्रकूट) भी गए थे। यहां भी आए थे। एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि भीड़ ने गलतफहमी में पुलिसजनों को घेर लिया था। बाद में पता चलने पर हट गए। टीम ने यहां से कोई बरामदगी या गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed